home page

प्रेम विवाह के बाद भी कर ली दूसरी शादी, पति समेत चार लाेगाें पर रिपोर्ट दर्ज

 | 
प्रेम विवाह के बाद भी कर ली दूसरी शादी, पति समेत चार लाेगाें पर रिपोर्ट दर्ज


मुरादाबाद, 15 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना मझोला निवासी युवती ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपने पहले पति की मृत्यु के बाद अमरोहा निवासी व्यक्ति से शादी कर ली थी । अब उसे पता चला है कि आरोपित पति ने एक वर्ष पूर्व उसे बिना तलाक दिए किसी और से चोरी चुपके शादी कर ली है। मामले में थाना पुलिस ने शनिवार को पति समेत चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मझोला क्षेत्र के लाइनपार सूर्यनगर निवासी अनीता ने शनिवार को थाना मझोला में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पहले पति की मृत्यु के बाद उसने अमरोहा जनपद के थाना अमरोहा देहात के क्षेत्र के लालू नगला निवासी अजय कुमार से 2019 में प्रेम विवाह किया था। अनीता ने आरोप लगाया कि जून 2025 में उसके पति अजय ने उसे तलाक दिए बिना चोरी-छिपे अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली है। इसमें अजय कुमार की मां वेगवती, पिता ऋषिपाल और देवर अनिकेत ने भी उसका साथ दिया है। 10 जुलाई 2026 को उसका पति अजय कुमार घर जाने की बात कहकर गया और उसके बाद अपना फोन बंद कर लिया। तब से लगातार फोन बंद आ रहा है।

सिविल लाइन के क्षेत्राधिकारी अनुभव द्विवेदी ने बताया कि आज थाना मझोला पुलिस ने मामले में आरोपित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल