home page

बुलंदशहर: सब्जी मंडी सचिव एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 | 
बुलंदशहर: सब्जी मंडी सचिव एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार


बुलंदशहर, 24 जून (हि.स.)। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी के सचिव नाहर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।आरोपित सचिव के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

पीड़ित आढ़ती अतुल गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मंडी सचिव लगातार उनका उत्पीड़न कर रहे थे। सचिव ने नोटिस जारी करने के मामले में कार्रवाई का दबाव बनाते हुए उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लगातार हो रहे शोषण और भ्रष्टाचार से परेशान होकर अतुल गुप्ता ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और मंडी सचिव नाहर सिंह को रिश्वत की रकम लेते समय पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपित को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma