विदेश भेजने के नाम पर ठगी, साइबर सेल ने 89 हजार रुपये कराए वापस
| Apr 29, 2026, 16:04 IST
मीरजापुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। विदेश भेजने के नाम पर हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में कछवां थाना साइबर सेल ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 89,389 रुपये वापस कराए है।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने बताया कि गडौली निवासी संदीप कुमार सिंह ने 11 फरवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात ठग ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर उसके खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मामले में थाना कछवां के थानाध्यक्ष कनिष्क आर. जामकर के नेतृत्व में साइबर टीम ने बैंक व संबंधित संस्थानों से समन्वय कर तकनीकी जांच की। त्वरित कार्रवाई के चलते 89,389 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

