home page

महोबा में दसवीं की छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान

 | 

महोबा, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद मुख्यालय में एक किशोरी ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका कक्षा दसवीं की छात्रा थी ।

महोबा जनपद मुख्यालय के सुभाष नगर मुहाल निवासी किशोरी शिवानी (14) पुत्री सोनू ने घर में फांसी लगा अपनी जान दे दी है। मृतका की बड़ी बहन रिंकी ने गुरुवार को बताया कि वह पांच भाई बहन हैं। दो बहनों की शादी हो गई है और भाई दिल्ली में रहकर अपना भरण पोषण करता है। जबकि पिता सोनू की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया कि बुधवार को मां रामसखी रोज की भांति काम पर गई थी और वह भी ब्यूटी पार्लर में काम करने चली गई थी। मां ने देर शाम जब लौटकर देखा तो कमरा बंद था। उन्होंने जब बगल से कमरे का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। शिवानी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जिसे आनन फानन में फंदे से उतारकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जांच रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी