महोबा में पिता ने बेटी के साथ की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
महोबा, 26 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में महिला ने पति पर बेटी से छेड़खानी करने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जनपद मुख्यालय के एक मुहाल निवासी विकलांग महिला ने सदर कोतवाली में दी गयी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात पति उसके और जवान बेटी के साथ गाली गलौच करता रहा। उसकी 19 वर्षीय बेटी कमरे में पिता को दूध देने गई तो कमरे में बिना वस्त्रों के लेटे पति ने बेटी का हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। बेटी की आवाज सुन कर वह पहुंची तो बेटी ने पिता की हरकत बताई।
मंगलवार को सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित पति श्री चंद्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 74,115(2) ,352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना महिला एसआई सुषमा चौधरी के द्वारा की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

