लखनऊ : दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार
लखनऊ, 06 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में छत पर सो रही युवती को उठाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवंत सिंह ने सोमवार को बताया कि एक युवती ने थाना में चार जुलाई को तहरीर दी थी। इसमें पीड़ित ने बताया कि वह रात में घर की छत पर परिवारीजनाें के साथ सो रही थी। इसी दौरान गोपालखेड़ा निवासी अजय आधी रात को छत पर आया। उसने सभी को सोता देखकर चुपके से मेरा मुंह बंद कर पास के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकाया कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो जान से मार देगा। इसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी परिवार को देते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के बाद आराेपित अजय को हरिकंशगढ़ी के अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। आराेपित के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

