home page

लखनऊ में प्रेमी शाहनवाज ने प्रेमिका को कार से कुचलने का किया प्रयास

 | 
लखनऊ में प्रेमी शाहनवाज ने प्रेमिका को कार से कुचलने का किया प्रयास


लखनऊ, 16 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाेमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार को एक युवती को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। युवती ने परिचित युवक और उसके दोस्त पर विवाद के बाद कार से कुचलकर मारने का आराेप लगाया। पुलिस ने पीड़ित युवती काे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियाे का पुलिस ने संज्ञान लेकर जब जांच की तो पाया कि युवती को टक्कर मारने वाला युवक उसका प्रेमी है। युवती का आरोप है कि शाहनवाज ने अपना नाम यश ठाकुर बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया था। आज उसे यह जानकारी मिली कि शाहनवाज अपनी दूसरी प्रेमिका के साथ जनेश्वर पार्क के पास कार में मौजूद है। इस सूचना पर युवती स्कूटी से वहां पर पहुंची तो शाहनवाज कार लेकर भागने लगा। जब उसने कार को रोकने के लिए सामने खड़ी हुई ताे टक्कर मारते हुए भागने लगा। इस दाैरान जान बचाने के लिए उसने बोनट काे पकड़ लिया, इसके बावजूद शाहनवाज ने कार नहीं राेकी और उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गया और टक्कर मारने के बाद भाग निकला।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसका संज्ञान में लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में नंबर के आधार पर पुलिस ने कार समेत एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

गाेमती नगर थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त मामले में एक आराेपित काे हिरासत में लेकर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आराेपाें और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक