home page

पति ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख युवक पर फेंका तेजाब, गिरफ्तार

 | 
पति ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख युवक पर फेंका तेजाब, गिरफ्तार


लखनऊ, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक युवक पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने स्वीकारा कि युवक को उसने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

उपनिरीक्षक करन सिंह ने बताया कि एक पीड़ित ने 16 अक्टूबर को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम संतनगर, मजरा खडौंहा निवासी राजेन्द्र कुमार उर्फ राजन ने उनके पुत्र के ऊपर तेजाब डाल दिया। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त राजेन्द्र कुमार उर्फ राजन अपने घर ग्राम संतनगर से चिनहुटा मोड़ की तरफ जा रहा है। वह कहीं बाहर भागने की फिराक में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को धर दबोचा।

पूछताछ में अभियुक्त राजेन्द्र कुमार उर्फ राजन ने बताया कि 16 अक्टूबर की रात्रि में उसने अपनी पत्नी और वादी के पुत्र को घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिससे आक्रोशित होकर उसने घर में रखे तेजाब को वादी के बेटे के ऊपर फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक