लखनऊ का तिहरा हत्याकांड : शवाें के घर पहुंचने पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, एसएचओ -चौकी इंचार्ज निलंबित
— परिवार ने शवाें को रखकर प्रदर्शन शुरू किया, उपमुख्यमंत्री और डीजीपी की मांग कर रहे
लखनऊ, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पार्किंग को लेकर हुई फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में मंगलवार को आक्रोशित परिजनों ने शवाें को घर के बाहर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार उपमुख्यमंत्री और डीजीपी काे माैके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार को समझाने के प्रयास में लगे हुए हैं। वहीं, पुलिस कमिश्रर तरूण गाबा ने इस मामले में लापरवाही करने वाले थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य और चौकी प्रभारी कश्मीरी मोहल्ला अजय काे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे थाना सआदतगंज क्षेत्रांतर्गत ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में बरगद के पेड़ के पास खाली पड़ी जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें विपक्षी ऋषभ शुक्ला ने दूसरे पक्ष के लोगों ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें गोली लगने से शिवाजी तिवारी (65) और उनके भाई शिवेंद्र तिवारी (55) की मौके पर मौत हो गई। जबकि शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। तीनाें शव पाेस्टमार्टम के बाद मंगलवार को जब घर पहुंचे ताे माेहल्ले व परिवार के लोगाें ने आक्राेशित हाेकर शवाें को रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं, जो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। परिवार के लोग उपमुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक की मांग कर रहे। घरवालों का कहना है कि हत्यारोपितों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके घर को बुलडोजर से गिरा दिया जाए। हत्यारे का एनकाउंटर होना चाहिए। पुलिस अधिकारी परिवार को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस कमिश्रर तरूण गाबा ने थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य और चौकी प्रभारी कश्मीरी मोहल्ला अजय भी निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस इस प्रकरण में हत्या के आराेपित ऋषष शुक्ला काे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

