home page

ट्रेन से बिहार ले जाई जा रही 21 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

 | 
ट्रेन से बिहार ले जाई जा रही 21 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


मीरजापुर, 01 अगस्त (हि.स.)।जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 21 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शनिवार को जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने हावड़ा छोर स्थित पानी की टंकी के पास दो युवकों को पकड़ा। उनके बैग की तलाशी लेने पर 750-750 मिलीलीटर की 28 बोतल रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब (कुल 21 लीटर) बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के पटना निवासी अमित कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

जीआरपी ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा