home page

वीडियो लाइक कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी

 | 
वीडियो लाइक कर मोटी रकम कमाने का झांसा देकर लाखों की ठगी


नोएडा, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गाैतमबुद्धनगर नोएडा में घर बैठे टेलीग्राम एप के माध्यम से वीडियो लाइक करके मोटी रकम कमाने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया तथा उससे पांच लाख 17 हजार रुपये की ठगी कर ली।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को उदयेन्दू शेखर श्रीवास्तव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा कहा कि वह घर बैठे सोशल मीडिया पर वीडियो लाइक करके मोटी रकम कमा सकते हैं। पीड़ित के अनुसार उन्होंने शुरुआती दौर में वीडियो लाइक करने पर उन्हें कुछ पैसा दिया। धीरे-धीरे ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर उनसे अपने खाते में पांच लाख 17 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी