home page

लखीमपुर खीरी : ऑनलाइन ठगी के शिकार 14 पीड़ितों के 3.61 लाख रुपये कराए वापस

 | 

लखीमपुर खीरी, 07 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर- खीरी के थाना कोतवाली सदर ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और ठगी के शिकार हुए 14 पीड़ितों की डूबी हुई रकम को वापस दिलायी है। कुल 3,61,314.99 रुपये की धनराशि खातों में वापस कराई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई के तहत कुल 14 मामलों में अलग-अलग माध्यमों से ठगी गई रकम वापस कराई गई है। एसपी ने विवरण साझा करते हुए बताया कि यूपीआई, फेक कॉल, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए हुई धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित तकनीकी कार्रवाई की गई।

इन लोगों को वापस हुई साइबर ठगी की गयी रकम

गुड़िया काे 92,000 रुपये, गोम्ती देवी के 64,830 रुपये, मुकेश मिश्रा के 40,000 रुपये, प्रदुम के 34,000 रुपये, अमित के 32,000 रुपये, विकास बरनवाल के 24,100 रुपये, सुनील कुमार के 19,999.99 रुपये, नीतू के 16,785 रुपये, सुमित पूरी के 9,800 रुपये, और शिवम पाण्डेय के 9,800 रुपये, मोहित कुमार के 8,000रुपये, अंकुर के 6,000 रुपये, आयुष और अमित गुप्ता के इंटरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी के 2,000-2,000 रुपये, सफलतापूर्वक वापस कराए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव