home page

एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक व एंड्रॉयड मोबाइल बरामद

 | 
एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक व एंड्रॉयड मोबाइल बरामद


लखीमपुर खीरी, 25 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर - खीरी के थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक बाइक और एक एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया है। आरोपित के खिलाफ संपूर्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज है।

एसपी खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने रविवार दोपहर बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 148/2026 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के नामजद वांछित अभियुक्त अजय सिंह पुत्र जीत सिंह (निवासी: ग्राम राघवपुरी, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत) को क्रेशर रोड, वहद ग्राम खजुरिया से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (संख्या UP31AJ6328) और एक एंड्रायड मोबाइल (मय दो अदद सिम) बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव