home page

दो शातिर स्मैक तस्कर 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

 | 
दो शातिर स्मैक तस्कर 40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार


लखीमपुर- खीरी, 16 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर- खीरी की पलिया थाना पुलिस टीम ने गुरुवार के भाेर में चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर/स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को थाना पलिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एडमाण्टेन स्कूल से आगे, साईं मन्दिर के पूरब में स्थित एक खाली प्लॉट की बाउंड्री के पास से रात करीब 02:40 बजे दो संदिग्धों को घेराबंदी करके दबोचा गया। तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से कुल 40 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक), दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान संजय उर्फ मक्खन (उम्र 30 वर्ष, पुत्र तेजी लाल, निवासी मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय, थाना पलिया, जनपद खीरी) और राकेश कुमार उर्फ राका (उम्र 28 वर्ष, पुत्र राम बली, निवासी मोहल्ला बाजार प्रथम, कस्बा व थाना पलिया, जनपद खीरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से क्रमशः 15 ग्राम व 25 ग्राम स्मैक, मोबाइल और नकदी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पलिया में मु.अ.सं. 205/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए दोनों ही अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका पुराना आपराधिक इतिहास भी है। अभियुक्त संजय उर्फ मक्खन के खिलाफ थाना पलिया में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे (मु.अ.सं. 016/2026 और मु.अ.सं. 162/2026) दर्ज हैं। वहीं, दूसरे अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ राका के खिलाफ थाना गौरीफंटा में वर्ष 2018 में आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे (मु.अ.सं. 18/2018 और मु.अ.सं. 37/2018) दर्ज किए गए थे। पुलिस अब इनके अन्य नेटवर्क और साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव