home page

अपहरण का फरार एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
अपहरण का फरार एक आरोपित गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी, 24 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी अपहरण के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक आरोपित को धौरहरा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने बुधवार शाम बताया कि धौरहरा पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 153/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित आरोपित सोनू पुत्र ब्रजमोहन निवासी ग्राम चमारनपुरवा, रामनगर लहबड़ी को रामनगर लहबड़ी मोड़ (धौरहरा) से दबोच लिया। पुलिस ने

सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं व कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव