home page

कौशांबी के सीसीटीवी में दिखे टोटी चोर, बाइक सवार करते थे नलाें में लगी टाेटियाें की चाेरी

 | 
कौशांबी के सीसीटीवी में दिखे टोटी चोर, बाइक सवार करते थे नलाें में लगी टाेटियाें की चाेरी


कौशांबी, 15 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद काैशाम्बी के थाना कोखराज के शहजादपुर गांव के सीसीटीवी में टोटी चोर कैद हुए हैं। वीडियो में एक बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर आते और टोटी खोल कर ले जाते दिखाई पड़ रहे हैं। जल निगम के नलों से टोटियों के गायब होने की शिकायत पिछले एक हफ्ते से लोग थाना पुलिस से कर रहे थे। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों को तलाश करने में जुट गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि जल निगम के नलों से टोटियां चोरी होने के कारण पेयजल की सुविधा प्रभावित हो रही है। लोगों को पानी भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करने और आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल ग्रामीणों की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं।

टोटी चोरी की यह पूरी घटना शहजादपुर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में बाइक सवार तीन संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। सर्किल अफसर सत्येंद्र तिवारी ने बताया, सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध का स्केच बनाया जा रहा है। जल्द ही बदमाशों की तलाश कर उन्हे जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार