home page

जौनपुर पुलिस ने 15 वांछित अभियुक्तों पर घोषित किया 25-25 हजार रुपये का इनाम

 | 
जौनपुर पुलिस ने 15 वांछित अभियुक्तों पर घोषित किया 25-25 हजार रुपये का इनाम


जौनपुर 02 अक्टूबर, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की जौनपुर पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपिताें पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें रामपुर थानान्तर्गत गैंगस्टर एक्ट में जय हिन्दू पटेल पुत्र रणधीर पटेल निवासी ग्राम सुंगुलपुर थाना मड़ियाहूँ, नीरज यादव उर्फ गोलू पुत्र लक्ष्मीशंकर उर्फ कसरथ निवासी बनपुरवा (देवापार) थाना मड़ियाहूँ, नितेश पटेल पुत्र रणधीर पटेल निवासी ग्राम सुंगुलपुर थाना मड़ियाहूँ , जलालपुर थानान्तर्गत गैंगस्टर एक्ट में कादिर पुत्र अनीश निवासी हसनपुर थाना बंधुआकला, बदरे आलम पुत्र अनीश निवासी हसनपुर थाना बंधुआकला, जिला सुल्तानपुर ,मो. आजाद पुत्र रियासत निवासी तेतारपुर, थाना बाजार शुकुल, जिला अमेठी, सरपतहां थानान्तर्गत गैंगस्टर एक्ट में शिवानन्द तिवारी पुत्र नरसिंह तिवारी, निवासी अर्जुनपुर कला, थाना शाहगंज, जौनपुर, सिंगरामऊ थानान्तर्गत गैंगस्टर एक्ट शत्रुधन पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय, निवासी ग्राम इनामीपुर, थाना सिंगरामऊ, घनश्याम पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय, निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना सिंगरामऊ, अंकज तिवारी पुत्र लक्ष्मीकांत तिवारी, निवासी ग्राम इनामीपुर, थाना सिंगरामऊ हैं।

जौनपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से दी गयी जानकारी के अनुसार इसी प्रकार दीपक तिवारी उर्फ भगवान तिवारी पुत्र लक्ष्मीकांत तिवारी, निवासी ग्राम इनामीपुर, थाना सिंगरामऊ, पंकज तिवारी पुत्र लक्ष्मीकांत तिवारी, निवासी ग्राम इनामीपुर, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर, खेतासराय थानांतर्गत गैंगस्टर एक्ट में आरिफ पुत्र हदीश, निवासी बीरी समसुद्दीनपुर, थाना खुटहन, कलीम पुत्र अब्दुल सलाम, निवासी रानीमऊ, थाना खेतासराय, अरबाज पुत्र जहीर, निवासी बीरी समसुद्दीनपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर अभियुक्त के सम्बन्ध में किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा जनपद जौनपुर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यह सूचना प्रेस विज्ञप्त के माध्यम से दी गयी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र