पोस्टग्रेजुएट निकला शातिर वाहन चोर, जालौन पुलिस ने बाइक सहित किया गिरफ्तार
| Jul 28, 2026, 20:43 IST
उरई, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की जालौन कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपी शिवम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपित शिवम चौधरी पोस्टग्रेजुएट है और तकनीकी शिक्षा में भी दक्ष है। इसके बावजूद उसने वाहन चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों का रास्ता अपनाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या उसने अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा

