home page

जंगल में ले जाकर युवक से मारपीट, वीडियो से खुला मामला; चार आरोपित गिरफ्तार

 | 
जंगल में ले जाकर युवक से मारपीट, वीडियो से खुला मामला; चार आरोपित गिरफ्तार


मीरजापुर, 11 सितंबर (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र में युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपितों का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार सोंटिया खुर्द गांव निवासी सैफ (18) को कुछ लोग मुरलिया जंगल की ओर ले गए थे, जहां उसके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित के पिता मुमताज अहमद ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर और वीडियो के आधार पर हलिया थाने में नामजद और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के बाद पुलिस ने लायन (बेलन बरौंधा), थाना लालगंज निवासी मनीष पटेल, मन्नान सिद्दीकी, जाने आलम और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक चारों के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत भी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक मोहन लाल, रिजर्व निरीक्षक दिनेश कुमार, अंकित साहू, पवन कुमार और अनिल राजपूत शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा