home page

रामनगर पुलिस ने पकड़ा सड़क किनारे खड़ी ट्रक में लदी अवैध देशी शराब, तस्करी की आशंका

 | 
रामनगर पुलिस ने पकड़ा सड़क किनारे खड़ी ट्रक में लदी अवैध देशी शराब, तस्करी की आशंका


वाराणसी, 30 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी के रामनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र और उनकी टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान लंका मैदान से कटरिया की तरफ जाने वाली सड़क पर एक ट्रक अवैध शराब पकड़ ली। प्रभारी निरीक्षक संजय ने बताया कि चेकिंग चल रही थी, तभी संदिग्ध अवस्था में खड़ी ट्रक की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर ट्रक की तलाशी ली गयी, जिसमें चालक मौजूद नहीं मिला। ट्रक के केबिन से कुल 23 पेटी दो सौ एमएल का 45 पाउच प्रति पेटी ब्ल्यू लाइम ब्रांड की अवैध देशी शराब व 90 पाउच दो सौ एमएल ब्ल्यू लाइम ब्रांड, कुल 1125 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की गई। पकड़ी गई देशी शराब की कीमत करीब 90 हजार रुपये है। मौके पर खड़े ट्रक को पुलिस कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर रही है।

उन्होंने कहा कि ट्रक में लगी अवैध देशी शराब देखकर आशंका लगाई गई है कि इसे बिहार तस्करी कर ले जाया जा रहा था। अवैध शराब की पकड़ के बाद थाना रामनगर में मुकदमा लिखा गया है। बरामद ट्रक संख्या बीआर 24 जीसी 4512 के मालिक की जानकारी की जा रही है। ट्रक नम्बर से मालूम होता है कि यह बिहार के किसी व्यक्ति का है।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद