home page

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सिलबट्टे से घायल कर कंबल से मुंह दबाकर की पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

 | 
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सिलबट्टे से घायल कर कंबल से मुंह दबाकर की पति की हत्या, तीन गिरफ्तार


उन्नाव, 21 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की सदर कोतवाली पुलिस ने स्वॉट-सर्विलांस की सयुंक्त टीम के साथ मिलकर मंगलवार देर रात रायबरेली-उन्नाव राजमार्ग पर हेल्थ मेडिकल सेंटर के पास एक लोहे के बक्से में मिले युवक के शव के मामले में महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक किशोर भी पकड़ा है।

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बुधवार काे पत्रकारवार्ता में बताया कि मृतक सोनू (30) शुक्लागंज के कंचन नगर निवासी किशन लाल यादव के मकान में किराये पर रहता था। उसका शव मंगलवार की देर रात काे रायबरेली-उन्नाव राजमार्ग पर हेल्थ मेडिकल सेंटर के पास एक लोहे के बक्से में मिला था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि साेनू की पत्नी नेहा का पड़ोसी जितेन्द्र सिंह से काफी समय से प्रेम—प्रंसग चल रहा था। इसी बात काे लेकर हमेशा नेहा का पति साेनू से विवाद हाेता था। इस पर नेहा ने प्रेमी जितेन्द्र के साथ मिलकर सोनू के सिर पर सिलबट्टा से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद कम्बल से उसका मुंह नाक दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। नेहा ने अपने बारे में बताया कि वह मूलरूप से हराैनी की रहने वाली और उसकी पहली शादी 23 साल पहले मलिहाबाद क्षेत्र के अटौरा निवासी जगदीष से हुई थी। उसकी पांच बेटियां है। करीब सात से आठ साल पहले वह सोनू के सम्पर्क में आई और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इससे उनका पांच साल का बेटा भी है। साेनू प्राईवेट नौकरी करके परिवार का खर्च चलाता था।

महिला का कहना है कि अक्सर शराब पीकर आने के बाद उनका विवाद हाेता था। कुछ समय पहले वह जितेंद्र के संपर्क में आई और परिवारिक विवाद के चलते उसे प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटाने की याेजना बनाने लगी। मंगलवार की रात काे नेहा ने जितेन्द्र के साथ मिलकर सोनू के सिर पर सिल बट्टे से हमला कर कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कमरे में ही रखा गया। इसके बाद जितेन्द्र ने अपने परिचित लोडर चालक और मालिक राजेश गुप्ता से सम्पर्क किया। लाेगाें काे उनके करतूताें की जानकारी न हाे सके इसलिए याेजना के तहत नेहा के बताए स्थान पर सामान पहुंचाने के लिए 1200 रूपये में लोडर तय किया। इसके बाद शव को चादर और कम्बल में लपेटकर लोहे के बड़े बक्से में रखा गया। इस काम के लिए जितेंद्र के सहयाेगी ताैहीद और एक अन्य किशाेर ने मदद की। इसके बाद शव काे बक्से में भरकर कंचन नगर से गदन खेड़ा ले जाया गया। पड़ाेसियाें ने बताया कि पहले भी नेहा कैची से सोनू पर हमला कर चुकी थी। दो दिन पूर्व में झगड़ा हुआ था। दो दिन पहले चार अज्ञात लोग आये और घर का सामान उतरवाया था।

एसपी ने बताया कि सोनू हत्याकांड में पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है जितेन्द्र उर्फ राहुल को पूछताछ के लिए ले कर गई थी। पुलिस ने सभी आरोपिताें को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित