home page

पति ने पत्नी और उसके कथित दोस्त को मारी गोली, दोनों घायल

 | 
पति ने पत्नी और उसके कथित दोस्त को मारी गोली, दोनों घायल


पति ने पत्नी और उसके कथित दोस्त को मारी गोली, दोनों घायल


फिरोजाबाद, 06 अक्टूबर (हि.स.)। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार रात एक महिला और एक युवक को गोली लगी है। गोली मारने का आरोप महिला के पति पर है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।

थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी चौराहा स्थित एक इंटर कालेज के पास मंगलवार रात अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। गोली एक महिला व एक युवक को लगी। जिससे वह दोनों घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल घायल महिला व युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी भिजवाया। जहां उन्हें भर्ती कर उपचार दिया गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। महिला की पहचान थाना उत्तर क्षेत्र के गुंजन कालोनी निवासी शिप्रा तेलंग व घायल युवक की पहचान थाना उत्तर क्षेत्र के द्वारिकापुरी निवासी जितेंद्र उर्फ सनी ठाकुर के रूप में हुई है। गोली मारने का आरोप थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी निवासी शिप्रा के पति ऋषभ पर है। आरोप यह भी है शिप्रा से सनी बात कर रहा था तभी उसके पति ऋषभ ने उन्हें देख लिया। दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर ऋषभ ने फायरिंग कर दी। जिससे दोनों गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस को मौके से रिवॉल्वर भी मिली है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल के साथ ही घटना के कारणों की जांच कर रही है।

इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे का कहना है कि एक युवक ऋषभ द्वारा अपनी पत्नी और उसके कथित दोस्त पर फायरिंग की गई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। मौके से आरोपित ऋषभ को हिरासत में लिया गया है। रिवॉल्वर को भी कब्जे में लिया गया है। घटना की जांच के साथ ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़