पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया
लखनऊ, 04 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में बुधवार को होली के हुड़दंग में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली मारने वाला पड़ोसी निकला, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि घोसियाना के राजीवनगर निवासी अंकित वर्मा ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। दोपहर को वह दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी सुमित यादव आया और अंकित पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट को छूकर निकल गई। अन्य युवकों ने सुमित को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पुरानी रंजिश में अंकित वर्मा को गोली मारी गई हैं। उसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में घायल की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। पुलिस परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

