home page

सोनभद्र पुलिस ने बाराबंकी से हेरोइन तस्करी का कथित फाइनेंसर गिरफ्तार

 | 
सोनभद्र पुलिस ने बाराबंकी से हेरोइन तस्करी का कथित फाइनेंसर गिरफ्तार


सोनभद्र, 29 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में चोपन थाना पुलिस ने बड़े पैमाने पर हो रही हेरोइन तस्करी में कथित रूप से वित्तीय सहायता की व्यवस्था कराने के मामले में बाराबंकी जिले से एक वांछित आरोपित मोहम्मद वकील को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को बताया की 17 अगस्त को वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर 05 हेरोइन तस्करों की गिरफ्तार किया गया था।उनके पास के कब्जे से 01 किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस टीम ने इस मामले की अभियोग पंजीकृत कर विस्तृत विवेचना की।

विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण का एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जिसके माध्यम से लखनऊ, बाराबंकी आदि स्थानों से थोक मात्रा में हेरोइन लाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बिक्री कराई जाती है। इस नेटवर्क के माध्यम से विशेषकर युवाओं तक मादक पदार्थ पहुंचाए जाने से उनके स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विवेचना में जनपद बाराबंकी निवासी मोहम्मद वकील पुत्र मोहम्मद शकील की भूमिका नेटवर्क को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा अवैध हेरोइन की आपूर्ति में सहयोग करने वाले व्यक्ति के रूप में प्रकाश में आई। इसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर बाराबंकी भेजा गया।

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने 28 अक्टूबर को समय 14:10 बजे ग्राम टिकरा मुर्तजा, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी से वांछित आरोपित मोहम्मद वकील (36) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ बाराबंकी व लखनऊ में एक एक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी