home page

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, दारोगा घायल, तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, दारोगा घायल, तीन आरोपित गिरफ्तार


हाथरस, 10 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सादाबाद काेतवाली क्षेत्र में बीती रात चेकिंग के दौरान कार सवार युवकाें ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इसमें एक दाराेगा काे चाेटें आयी हैं। आराेपित घटना के बाद फरार हाे गये थे। पुलिस ने लगातार दबिश देकर तीन आरोपिताें काे गिरफ्तार किया है। आरोपिताें को कुरावली के पास पकड़ा गया है।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बीती रात सादाबाद पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार सवार युवकाें ने यह कृत्य किया और युवकाें ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने का प्रयास किया। इस दौरान एक दारोगा को चोट लग गई। घटना के बाद पुलिस टीम ने आरोपिताें की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना