home page

(अपडेट) चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, दारोगा घायल, तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
(अपडेट) चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, दारोगा घायल, तीन आरोपित गिरफ्तार


हाथरस, 10 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सादाबाद काेतवाली क्षेत्र में गत दिवस दाेपहर काे चेकिंग के दौरान कार सवार युवकाें ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इसमें एक दाराेगा काे चाेटें आयी हैं। आराेपित घटना के बाद फरार हाे गये थे। पुलिस ने लगातार दबिश देकर देर रात तीन आरोपिताें काे गिरफ्तार किया है। आरोपिताें को कुरावली के पास पकड़ा गया है।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 9 अक्टूबर काे दाेपहर के समय सादाबाद पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार सवार युवकाें ने यह कृत्य किया और युवकाें ने पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने का प्रयास किया। इस दौरान एक दारोगा को चोट लग गई। घटना के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर देर रात आरोपिताें की तलाश शुरू की और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हाेंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह