बड़ौत कस्बे में नाबालिग किशोरी लापता, स्वामी यशवीर महाराज ने दी धरने की चेतावनी
बागपत, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे की नई बस्ती से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता हो गयी है। परिजनों का आरोप है कि 10 अक्टूबर को एक मुस्लिम युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने धर्मांतरण की आशंका भी जताई है। जिसको लेकर एक संत ने धरने की चेतावनी दी है।
पीड़ित परिजनों ने स्वामी यशवीर महाराज से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। स्वामी यशवीर महाराज ने बागपत के पुलिस अधीक्षक पूणेंदु सिंह से बात की है और मामले का संज्ञान लेकर किशोरी की जल्द बरामदगी कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। स्वामी यशवीर महाराज मामले को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर किशोरी बरामद नहीं होती है तो हिंदू समाज के लोगों के साथ बड़ौत की नई बस्ती में आरोपी के घर के बाहर धरना दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किशोरी की बरामदगी तक धरना जारी रहेगा।
स्वामी यशवीर महाराज ने बताया है कि परिजनों ने जानकारी दी है कि परिजनाें काे आशंका है कि उनकी नाबालिग बेटी को लव जिहाद में फंसा कर उसका धर्मांतरण करा लिया गया है। कहा कि अगर 7 दिन के अंदर ब्राह्मण समाज की बेटी बरामद नहीं होती है तो वह किसी भी दिन धरने पर बैठ जाएंगे और तब तक नहीं उठाएंगे जब तक बेटी बरामद नहीं हो जाती। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा है अगर लव जिहाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश से नहीं रुक तो वह लव जिहादियों को चेतावनी देते हैं कि हिंदू समाज इसकी दिशा मोड़ देगा और यह मुस्लिम लव जिहाद पर भारी पड़ेगा।
वहीं बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी का कहना है कि इससे पूर्व भी नाबालिग घर से जा चुकी परिजनों ने कोई मुकदमा नहीं लिखाया था। अब उनको सूचना है कि नाबालिक को बरामद करने के लिए चार टीमें लगाई गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी

