home page

देवरिया : हर्ष फायरिंग का आरोपित गिरफ्तार

 | 
देवरिया : हर्ष फायरिंग का आरोपित गिरफ्तार


देवरिया, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश का देवरिया जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर भटनी थाना पुलिस ने हर्ष फायरिंग के आरोपित काे साेमवार गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानेदार मृत्युंजय राय ने बताया कि हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह घटना 28 अप्रैल 2026 की है, जो थाना क्षेत्र के ग्राम नोनापार में एक तिलक समारोह के दौरान की जा रही थी। वीडियो में ग्राम निवासी राममनु यादव अपने भतीजे के तिलक कार्यक्रम में राइफल से हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मु0अ0सं0-115/2026 के तहत धारा 118(1), 125, 109 बीएनएस तथा 25(1), 30 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था और आज नामजद आरोपित राममनु यादव को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक