home page

सीएचसी में आधार कार्ड मांगने पर युवक ने ओपीडी काउंटर में की तोड़फोड़, केस दर्ज

 | 
सीएचसी में आधार कार्ड मांगने पर युवक ने ओपीडी काउंटर में की तोड़फोड़, केस दर्ज


हमीरपुर 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे बुधवार सुबह को अस्पताल में पर्चा बनवाने आये कुरारा कस्बे के युवक ने वार्ड आया द्वारा आधार कार्ड मांगने पर गाली गलौज और ताेड़फाेड़ की। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( सीएचसी ) प्रभारी डॉ. सुनील जायसवाल की तहरीर पर आराेपित नन्हे राजा के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 352, 351 (3) व 324 (3) के तहत मामला दर्ज किया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सुनील कुमार जायसवाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सीएचसी कुरारा में कस्बे के वार्ड 5 निवासी नन्हेराजा पुत्र दयालू पहुंचा और पर्चा काउंटर पर मौजूद वार्ड आया ऊषा व अमित शुक्ला से ऑनलाइन पर्चा बनाने के लिए कहा तो उनके द्वारा नन्हे राजा का आधार कार्ड मांगा गया। आधार कार्ड मांगने पर नन्हेराजा ने उषा व अमित शुक्ला को गाली गलौज करना शुरू कर दिया व पर्चा काउंटर में ताेड़फाेड़ की । मौके पर मौजूद लोगों व अस्पताल स्टाफ ने नन्हे राजा को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने सीएचसी प्राभारी डॉ. सुनील जायसवाल की तहरीर पर नन्हे राजा के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 352, 351 (3) व 324 (3) के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रिंश दीक्षित ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा