उत्कर्षा से फातिमा बनी युवती का फांसी के फंदे पर मिला शव
हमीरपुर, 27 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र के बिगहना गांव में उत्कर्षा से फातिमा बनी महिला शुक्रवार को घरेलू कलह से फांसी पर झूल गई। सीओ मौदहा ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। बिवार थाना क्षेत्र के बिगहना गांव का मुर्तजा उर्फ तज्जू पुत्र मुस्ताक अहमद महाराष्ट्र में मजदूरी करता था । वहीं बगल में 20 वर्षीय उत्कर्षा पुत्री सुनील सकपाल होटल में कार्य करती थी। दोनों का प्रेम प्रसंग हो जाने पर मुतर्जा ने उत्कर्षा से शादी कर ली थी और उसे लेकर मुतर्जा उसे लेकर बिगहना गांव गया । यहां उसका नाम उत्कर्षा से फातिमा हो गया।
मुर्तजा की पारा गांव और बिगहना गांव में चिकन की दुकान है, जिसमें सास और पति अलग-अलग बैठते हैं। आज फातिमा ने खपरैल की ढाणी में दुपट्टा से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है । मौदहा सीओ राजकुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की । सीओ राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतका के शरीर में चोट के निशान नहीं पाए गए हैं । प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

