home page

कोतवाली के हवालात में युवक की पिटाई के आरोप में दाराेगा लाइन हाजिर

 | 
कोतवाली के हवालात में युवक की पिटाई के आरोप में दाराेगा लाइन हाजिर


हमीरपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की सदर कोतवाली के हवालात में एक निर्दाेष युवक को बंद करके पिटाई करने के मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) मृगांक शेखर पाठक ने मंगलवार को एक दारोगा काे लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी ने बताया कि तीन दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर निवासी शिवराज को गिरफ्तार कर पुलिस ने हवालात में बंद कर पीटा था। पुलिस ने अभिलेखों की जांच की तो पता चला कि ये शिवराज नाम का युवक दूसरा है। पुलिस ने घायल हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था।

इधर, परिजनों ने जमकर हंगामा काटते हुए दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से की थी। एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने दारोगा सुरेन्द्र पाल को लाइन हाजिर कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि मेरापुर निवासी शिवराज के खिलाफ एक पुराने मामले में अदालत से वारंट जारी हुआ था, जिसे लेकर पुलिस ने मिलते जुलते नाम के दूसरे युवक शिवराज को ही पकड़कर कोतवाली ले आई थी। सीओ सदर यशपाल सिंह ने बताया कि अभी इस मामले की जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा