home page

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 | 
संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस


हमीरपुर, 04 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र स्थित इटायल गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की अचानक मौत हो गई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।

इटायल गांव निवासी देवीदीन यादव का पुत्र विनोद बुधवार तड़के अचानक बीमार हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ. माजिद ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता देवीदीन यादव ने बताया कि उनके नाम करीब 12 बीघा जमीन है। विनोद खेती में उनका हाथ बंटाता था। अचानक हुई पुत्र की मौत से परिवार में मातम पसर गया। मां के साथ ही भाई प्रदीप और मनोज का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। युवक की मौत को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जाँच कराई जा रही है!

------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा