home page

हमीरपुर : विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

 | 
हमीरपुर : विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव


हमीरपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कस्बा बिवांर के एक मोहल्ले की महिला ने मंगलवार को थाना में तहरीर देते हुए पड़ोस के युवक पर पुत्री को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। मायके के पड़ोस का एक युवक लगातार उसे फोन कर मीठी-मीठी बातें करता रहा और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। अब वह उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा है। वहीं महिला के पति ने भी आरोप लगाते हुए बताया कि गांव का युवक पड़ोस का होने के कारण उससे बातचीत करता रहा है और अब धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।

थानाध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच एसआई सत्यम पति त्रिपाठी को दी गई है। एसआई सत्यम पति त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि महिला से पूछताछ में उसने धर्म परिवर्तन का दबाव डालने से इंकार किया है। उसने बताया कि मोहल्ले का होने की वजह से बातचीत करती रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा