home page

हमीरपुर : गुड़ कारोबारी के घर से लाखों की नगदी और आभूषण चोरी

 | 
हमीरपुर : गुड़ कारोबारी के घर से लाखों की नगदी और आभूषण चोरी


हमीरपुर, 05 नवंबर (हि.स.)! उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में बीती रात गुड़ कारोबारी के यहां चोरों ने लाखों रूपये की नगदी और सोने चांदी के ज़ेवरात चुरा ले गए है! चोरी की बड़ी घटना से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

गुरुवार को घटना की सूचना पर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। राठ कस्बे के छोटी जुलेहटी मोहाल निवासी गुड़ कारोबारी अनिल साहू के घर में छत के रास्ते घुसे चोरो ने सात लाख रूपये की नगदी और लाखों क़ीमत के आभूषण चुराकर फरार हो गए! गुरुवार को घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया! सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के बाद जाँच शुरू कर दी है। चोरों ने बुर्का पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया! कोतवाल अनूप सिंह ने आज बताया कि घटना की जाँच पड़ताल कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा