सिर कटी महिला के शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
हमीरपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मझगवां थाने के गिरवर गांव के जंगल में मिली सिर कटी महिला के शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पूरी तरह से प्रयास में है कि मृतक महिला की शिनाख्त हो जाए। घटना के अनावरण को लेकर पुलिस की चार टीमें लगी हुई है।
उल्लेखनीय है कि मझगवां थाने के गिरवर जंगल में शुक्रवार को एक महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने काफी मशक्कत बाद धड़ से दूर सिर बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए शव को सीएचसी में रखवा दिया था। शव बरामद के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सीओ राजीव प्रताप सिंह ने शनिवार को शाम बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं। जो हत्याकांड से जुडे़ पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

