home page

जिम जिहाद गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 11.66 करोड़ की संपत्ति कुर्क

 | 
जिम जिहाद गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 11.66 करोड़ की संपत्ति कुर्क


मीरजापुर, 07 जुलाई (हि.स.)। जिम जिहाद से जुड़े गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार को गैंगस्टर अधिनियम के तहत करीब 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्ति कुर्क कर दी। कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई।

पुलिस के अनुसार कोतवाली देहात थाने में गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में गैंग लीडर इमरान खान तथा गैंग के सक्रिय सदस्य जहीर खान पर अपराध से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत दोनों के मकानों सहित दो दोपहिया और दो चारपहिया वाहनों को कुर्क किया। कुर्क की गई संपत्ति में बरौधा बाहर स्थित दो मकान, होंडा लियो, टीवीएस अपाचे, टाटा टियागो और एक्सयूवी-700 वाहन शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अपराधियों और माफिया के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान लगातार जारी है। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सदर, कोतवाली देहात और पड़री पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम मौजूद रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा