नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, 16 सितंबर (हि.स)l उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कैम्पियरगंज थाने में दर्ज मु0अ0सं0 437/2026 में धारा 137(2), 64(1), 87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत विवेचना की जा रही थी। इसी मामले में पुलिस टीम ने वांछित आरोपित अमरनाथ साहनी पुत्र इन्द्रेश साहनी, निवासी बेलोली, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने प्रयास किया। मामले से संबंधित आरोपित के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

