home page

गोरखपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
गोरखपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार


गोरखपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर की खजनी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अच्छेलाल कनौजिया पुत्र स्व. अशोक कनौजिया, निवासी नगवा खास, थाना इकौना, जनपद देवरिया के रूप में हुई है।

खजनी के प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह ने बताया कि आराेपित के खिलाफ थाना खजनी में मुकदमा अपराध संख्या 287/2026 के तहत धारा 137(2), 65(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय