वाराणसी : यात्रियों से अश्लील इशारे करने वाली युवती को पुलिस ने पकड़ा
वाराणसी, 13 अगस्त(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में थाना सिगरा की एंटी रोमियो पुलिस टीम ने गुरुवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से सार्वजनिक स्थल पर यात्रियों को अश्लील इशारे कर परेशान करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। युवती के विरुद्ध सिगरा थाना में बीएनएस की धारा 296 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
सिगरा थाना में एंटी रोमियो टीम के उपनिरीक्षक प्रेमलता सिंह और उपनिरीक्षक डाली साहू ने बताया कि टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कैंट स्टेशन के सामने एक युवती पिलर संख्या 57 से 60 के पास से गुजरने वाले यात्रियों व आम लोगों को अश्लील इशारा कर के परेशान कर रही है। इसी दौरान एंटी रोमिया टीम टू की ओर से मौके पर पहुँच कर जानकारी की गई। पूछताछ में शिकायत सही पायी गयी। मौके से युवती को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लेने के बाद उसे थाना सिगरा लाया गया और पूछताछ की गई। युवती के बालिग होने के चलते उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

