home page

गैंगस्टर की सात लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

 | 
गैंगस्टर की सात लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क


फिरोजाबाद, 31 अगस्त (हि.स.)। थाना मक्खनपुर पुलिस एवं राजस्व टीम ने सोमवार को गैंगस्टर अभियुक्त वारिस की अपराध से सृजित सात लाख से अधिक चल सम्पत्ति को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है।

सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी के क्रम में थानाध्यक्ष थाना मक्खनपुर चमन शर्मा ने पुलिस मय राजस्व टीम के साथ गैंगस्टर अभियुक्त वारिस पुत्र मौहम्मद शकील मास्टर निवासी मौहल्ला रूकनपुरा थाना शिकोहाबाद की अवैध कृत्य कर अपने व अपनी पत्नी मदीना के नाम लगभग 7,55,999 रुपये की चल संपत्ति को कुर्क किया है। सम्पत्ति को कुर्क करने के पश्चात सर्व साधारण को लाउडस्पीकर व मुनादी के माध्यम से कुर्क की गयी सम्पत्ति के बारे में अवगत कराया है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़