पुलिस ने की गैंगलीडर की 4 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क किया
फिरोजाबाद, 07 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिराेजाबाद में थाना मटसेना पुलिस टीम ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंगलीडर दौजीराम की 04 लाख 10 हजार रूपये की कीमत की सम्पत्ति के रुप में एक कार काे जब्त किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी के क्रम में थाना मटेसना पुलिस टीम ने थाना लाइनपार पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित गैंगलीडर अभियुक्त दतौजी खुर्द निवासी दौजीराम की कार कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की है।
गैंगलीडल अभियुक्त दौजीराम ने जूआ, सट्टा आपराधिक कार्यों से अवैध धन अर्जित किया है। अभियुक्त पर जनपद के विभिन्न थानों में जूआ, सट्टा से सम्बन्धित आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

