एटा का 25 हजार का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
| May 16, 2026, 22:28 IST
फिरोजाबाद, 16 मई (हि.स.)। थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने शनिवार को एटा के 25 हजार रूपये के इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में वांछित व इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ गैगस्टर एक्ट थाना रसूलपुर के 25000 रूपये के इनामिया वाँछित अभियुक्त उदय सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम नगला ब्रजलाल(डाडे) थाना निधौली कला जनपद एटा को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

