home page

बिजलीकर्मी हत्याकांड में महिला समेत चार आरोपित गिरफ्तार

 | 
बिजलीकर्मी हत्याकांड में महिला समेत चार आरोपित गिरफ्तार


- पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुई थी मारपीट, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा

मीरजापुर, 23 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित बीरशाहपुर में बिजलीकर्मी अतुल दुबे की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपिताें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि 21 नवंबर को अतुल दुबे काम पर जा रहे थे। इसी दौरान पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में सरकारी ट्यूबवेल के पास पट्टीदारों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडे और रॉड से पीटा था। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता कृपा शंकर दुबे की तहरीर पर 22 नवंबर को देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आयुष दुबे, प्रमोद दुबे, उमाशंकर दुबे और उषा दुबे को गिरफ्तार किया। सोमवार को चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा