home page

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

 | 
ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार


शाहजहांपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एसओजी और रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपिताें के कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा की बैटरी, एक महिंद्रा कार और नकदी बरामद की है।

रोजा थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार को रेलवे इंटर कॉलेज के सामने जंगल के पास से सीतापुर जिले के निवासी अशफाक, आजाद, सुभाष, पारुल उर्फ गौरव और दिलशाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपिताें ने गत 20 जुलाई की रात रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने की बात स्वीकारी है।

चालक ई-रिक्शा खड़ा कर शौच के लिए गया था, इसी दौरान आरोपिताें ने बैटरी निकाल ली थी। चोरी की गई बैटरी को आरोपिताें ने लखीमपुर खीरी में बेचने की योजना बनाई थी। वे अपने छठे साथी का इंतजार कर रहे थे, जो इस चोरी में भी शामिल था। पूछताछ में आरोपिताें ने फरार साथी के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपिताें के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा