लाठी, डंडा व फावड़ा से प्रहार कर की थी हत्या, पिता-पुत्रों सहित पांच गिरफ्तार
फिरोजाबाद, 13 नवंबर (हि.स.)। थाना अराँव पुलिस टीम ने शुक्रवार को हत्या के मामले में वाँछित पिता-पुत्रों सहित 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध कार्यवाही कर इन्हे जेल भेजा है।
थाना अरांव क्षेत्र अन्तर्गत गांव नगला केहरी निवासी महावीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह व उनके पुत्रगण सतेन्द्र कुमार व सचिन कुमार अपने खेतों में पानी लगा रहे थे कि तभी रनवीर व अन्य लोगों ने उन पर जान से मारने की नीयत से लाडी डंडों व फावडे से प्रहार किया। जिसमें सचिन व सतेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार आगरा में हुआ। उपचार के दौरान सतेन्द्र की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने महावीर सिंह की शिकायत पर 10 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष थाना अराँव योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर वाँछित अभियुक्तगण रनवीर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह इनके पुत्र नीतेश व गुरुवेश, पत्नी रामादेवी व बेटी चांदनी निवासीगण नगला केहरी थाना अराँव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडे आदि बरामद किए है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

