home page

खाद-बीज दुकान में एक क्विंटल अवैध पटाखा बरामद,आराेपित दुकानदार गिरफ्तार

 | 
खाद-बीज दुकान में एक क्विंटल अवैध पटाखा बरामद,आराेपित दुकानदार गिरफ्तार


बहराइच, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के पटेशिया बाजार में खाद-बीज और कीटनाशक की दुकान से पुलिस ने

बीती रात शनिवार काे 119.668 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। दुकान में पटाखों का भंडारण और बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था। मौके से विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी बरामद होने के बाद दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने रविवार काे बताया कि गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद सिराज सिद्दीकी उर्फ पप्पू सिद्दीकी पुत्र आमिर अली अचौलिया थाना रानीपुर का रहने वाला है। पुलिस ने दुकान की तलाशी के दौरान पांच बोरियों और पांच गत्तों में रखे पटाखे बरामद किए हैं। इसके अलावा छोटे-बड़े डिब्बों में फुलझड़ी, चरखी, सुतली पटाखे, रॉकेट, अनार, महताब और आसमानी आतिशबाजी भी मिली। आरोपित पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

बोरियों और गत्तों सहित बरामद आतिशबाजी का कुल वजन 119.668 किलोग्राम बताया गया है। आरोपित के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9बी और बीएनएस की धारा 288 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज दिया गया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA