home page

पूर्व चेयरमैन और सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 | 
पूर्व चेयरमैन और सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज


हमीरपुर, 11 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के कस्बा कुरारा में जल निकासी के विवाद में चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।

नगर पंचायत चेयरमैन आशारानी कबीर ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि वार्ड नौ बस स्टैण्ड के पास रहने वाले लोगों ने जलभराव होने की समस्या के निराकरण के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए दोपहर में साढ़े ग्यारह बजे अवर अभियंता व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ गई थी। वार्ड निवासी पूर्व चेयरमैन माया बाल्मीकि जो कि मुझसे पूर्व से रंजिश मानती है। आराेप है कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपने भांजे रंजीत तथा तीन चार अज्ञात लोगों के साथ मुझसे झगड़ा करने के लिए आ गई, मेरे ऊपर हमला कर दिया।

नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जल निकासी के लिए खोदी गई नाली को पुनः जाम कराए जाने की शिकायत पर मैने निरीक्षण किया। लेकिन उन लाेगाें ने अपने परिजनों व अज्ञात व्यक्तियों ने मेरे ऊपर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की है। इनसे जानमाल का खतरा है, जो किसी समय मेरी हत्या भी करा सकती है। पुलिस ने चेयरमैन की तहरीर पर माया बाल्मीकि पत्नी घनश्याम, रंजीत व चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए जनप्रतिनिधि के ऊपर हमला किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि नगर पंचायत की चेयरमैन की तहरीर पर पूर्व चेयरमैन व सपा सांसद प्रतिनिधि माया बाल्मीकि समेत दो नामजद व चार अज्ञात लोगों पर मुकदमा लिखा गया है। जांच कराकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।-----------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा