home page

नीम के पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस

 | 
नीम के पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस


फतेहपुर, 24 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फरीदपुर-माधवपुर गांव में यहीं के निवासी संदीप रैदास (26) पुत्र राजकुमार रैदास का शव नीम के पेड से लटकता मिला। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उसी के अनुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार