home page

फतेहपुर का वांछित अभियुक्त बिजनौर जिले से गिरफ्तार

 | 
फतेहपुर का वांछित अभियुक्त बिजनौर जिले से गिरफ्तार


फतेहपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहपुर पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को बिजनौर जनपद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त क दानिश पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम बिलासपुर, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर है। जिले फतेहपुर की पुलिस टीम ने उसे 6 अक्टूबर 2026 को बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र स्थित चौकी बास्टा में मोबीन के क्रेशर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि थानाध्यक्ष क्षेत्र के मदिहाखेड़ा निवासी शशिकुमार वैद्य की तहरीर पर वर्ष 2025 में क्रेशर संचालकों के खिलाफ गन्ने के भुगतान का करीब 07 लाख रुपये के बकाया न देने पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एक आरोपी को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक आरोपी दानिश लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए उसे बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार मुकदमे में शामिल दो अन्य अभियुक्त अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक परवेज अहमद, आरक्षी शिवम सिंह व आरक्षी शिवम प्रियम तिवारी शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार