home page

पुलिस ने 48,457 रुपये पीड़ित को दिलाए वापस

 | 
पुलिस ने 48,457 रुपये पीड़ित को दिलाए वापस


फतेहपुर, 03 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को साइबर ठगों द्वारा पीड़ित के ठगे गये 48,457 रुपये पुलिस ने वापस कराए। रुपये वापस पाकर पीड़ित का चेहरा खुशी से खिल गया और पुलिस टीम का आभार जताया।

थाना कोतवाली नगर की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर गढ़ीवा हरिहरगंज, थाना कोतवाली नगर निवासी विनय कुमार शर्मा पुत्र जगन्नाथ शर्मा का मोबाइल फोन हैक कर अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 48,457 रुपये धोखाधड़ी करके निकाल लिया था।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार